MP में पहुंचे रिकॉर्डतोड़ टूरिस्ट! एक साल में 21 करोड़ का आंकड़ा पार, उज्जैन में आए 8 करोड़ पर्यटक

MP Tourist: एमपी टूरिज्म बोर्ड ने जो आंकडे जारी किए हैं, उसके मुताबिक साल 2024 के मुकाबले 2025 में 57 फीसदी ज्यादा पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचे. कुल पर्यटकों में 99.8 प्रतिशत घरेलू और शेष विदेश पर्यटक रहे. साल 2024 में 1.67 लाख और साल 2025 में 1.83 लाख विदेशी टूरिस्ट मध्य प्रदेश पहुंचे.
mp tourism 21 crore tourists visit ujjain leads

मध्य प्रदेश में पहुंचे 21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक

MP Tourist: मध्य प्रदेश में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है. पर्यटकों के बीच ‘भारत का दिल’ जगह बना रहा है और इसे बयां कर रहे हैं आंकड़े. साल 2024 के मुकाबले 2025 में एमपी आने वाले टूरिस्ट की संख्या 21.05 करोड़ पहुंच गई है. ये संख्या पिछले साल 13.41 करोड़ थी. ये आंकड़े मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने शनिवार (26 सितंबर) को जारी किए हैं.

57 फीसदी की उछाल

एमपी टूरिज्म बोर्ड ने जो आंकडे जारी किए हैं, उसके मुताबिक साल 2024 के मुकाबले 2025 में 57 फीसदी ज्यादा पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचे. कुल पर्यटकों में 99.8 प्रतिशत घरेलू और शेष विदेश पर्यटक रहे. साल 2024 में 1.67 लाख और साल 2025 में 1.83 लाख विदेशी टूरिस्ट मध्य प्रदेश पहुंचे. इस तरह देखा जाए तो 9.10 फीसदी का उछाल देखने को मिला.

उज्जैन में सबसे ज्यादा पर्यटक

  • बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 8.40 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. मुख्य आकर्षण का केंद्र महाकाल कॉरिडोर और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग रहे.
  • इंदौर का दूसरा स्थान है. जहां एक साल में 2.80 करोड़ पर्यटक पहुंचे. खानपान, शहरी पर्यटन आकर्षण रहा.
  • भगवान राम की नगरी चित्रकूट में 1.62 करोड़ पर्यटक पहुंचे. ऐतिहासिक, पौराणिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में पहचान.
  • मैहर में साल 2025 में 1.61 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे. मुख्य आकर्षण का केंद्र मां शारदा देवी मंदिर रहा.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी घर पर खुद चलाई कुदाल, हुए भावुक, बोले- उज्जैन ने आदर्श उदाहरण पेश किया

प्राणपुर गांव को मिली विशेष पहचान

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोधरों को देखने के लिए साल 2025 में देश दुनिया से लगभग 59 लाख पर्यटक पहुंचे. भोजपुर, ग्वालियर, मांडू, खजुराहो, सांची, भीमबेटका, चंदेरी और ओरछा प्रमुख आकर्षण रहे. वहीं, प्राणपुर गांव को देश का पहला क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज बनाया गया है, जहां पर्यटक बुनकरों को चंदेरी साड़ी और हस्तशिल्प देख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें