MP Monsoon Session: सदन के बाहर कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किसानों और UCC के मुद्दे पर सरकार को घेरा

MP Monsoon Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. इससे पहले सदन के बाहर कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया.
MP Monsoon Session 2026

फाइल फोटो

MP Monsoon Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कांग्रेस ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया है. कांग्रेस ने किसानों और यूसीसी से जुडे़ मुद्दों पर सरकार को घेरा है. बता दें कि सरकार इस सत्र में पहला अनुपूरक बजट पेश करने के साथ-साथ समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में ला सकती है.

सदन के बार कांग्रेस का हंगामा

भोपाल-सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि यूसीसी वर्तमान और भविष्य के लिए जरूरी है और हमारी सरकार UGC को लाने को लेकर कटिबद्ध है. राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि यूसीसी बहुत जरूरी है सीएम मोहन यादव की तरफ से सही समय पर सही कदम उठाया गया है. इसके उलट विपक्ष ने सदन के बार सत्र शुरू होने से पहले जमकर हंगामा किया. कांग्रेस ने किसानों और यूसीसी के मुद्दे पर मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उमंग सिंघार ने उठाया किसानों का मुद्दा

मानसून सत्र में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पुहंचे. उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उमंग सिंघार ने कहा ‘प्रदेश का किसान परेशान है न तो किसी को खाद मिल रही है और न ही किसी को बिजली मिल रही है तो अब किसान करें तो क्या करें.

इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे और किसानों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक नाटक भी प्रस्तुत किया, कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा के भीतर और बाहर किसानों के मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा.

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान फसल नुकसान, मुआवजे और दूसरी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है,वही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर सांकेतिक विरोध किया, इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए.

विधानसभा में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

  • मध्यप्रदेश में तेज आवाज के डी.जे. साउण्ड सिस्टम लगाने वालों पर कार्रवाई को लेकर ध्यानाकर्षण.
  • तेज डीजे साउंड सिस्टम पर कार्रवाई न किये जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे विधायक देवेंद्र पटेल.
  • कांग्रेस विधायक आतिफ अकील पुराने शहर में पार्किंग का मुद्दा उठाएंगे.
  • नियम 139 के तहत अविलम्बनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा होगी.
  • नियम 139 के तहत प्रदेश में किसानों को खरीफ फसल के लिये खाद बीज नहीं मिलने और कम बारिश से उत्पन्न स्थिति के संबंध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चर्चा उठाएंगे.

ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें