MP Weather: एमपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! भोपाल-इंदौर समेत 30 से ज्यादा शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. IMD के मुताबिक सीहोर, आगर, अशोकनगर और सागर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
Weather Update

मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की आस लगाए बैठे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने राज्य में मानसून 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना जताई है. इससे पहले प्री-मानसून की गतिविधियां जारी हैं. प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश हो रही है. फिलहाल आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के 40 से ज्यादा छोटे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई.
  • एमपी की सबसे ज्यादा बारिश धुंधड़का में 42 मिमी हुई. इसके अलावा शामगढ़ में 29.2 मिमी, कयामपुर 27 मिमी, रौन में 27 मिमी और सिवनी में 26.6 मिमी बारिश हुई.
  • आगर में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
  • जबलपुर, डिंडोरी. कटनी, सतना, रीवा, सिंगरौली, शिवपुरी, शहडोल, सीहोर, सागर, झाबुआ, रतलाम, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में आंधी चली और बूंदाबांदी हुई.

खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर

  • मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर छतरपुर जिले का खजुराहो रहा, जहां शुक्रवार (19 जून) को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • वहीं, एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी रहा. यहां न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए रात में खुला बैंक, मुरैना में पेशाब कराने के नाम पर ताला खोला

इन जिलों में होगी तेज बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
  • IMD के मुताबिक सीहोर, आगर, अशोकनगर और सागर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
  • इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, जबलपुर, पन्ना, गुना समेत 30 से ज्यादा शहरों में बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें