MP Weather: मंदाकिनी-नर्मदा का रौद्र रूप, चित्रकूट में बाढ़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Heavy Rain Forecast today: मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है साथ ही नर्मदा भी उफान पर है. प्रदेश के छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.
MP monsoon news today

मध्‍य प्रदेश मौसम

Heavy Rainfall Forecast MP: मध्‍य प्रदेश में मानसून का दौर लगातार जारी है. ऐसे में कई नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है साथ ही नर्मदा भी उफान पर है. प्रदेश के छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांधों से पानी को छोड़ा गया है. वहीं राजधानी भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की शाम से बारिश का जारी है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस साल मानसून के आने के बाद से अब तक 29.2 इंच बारिश हो चुकी है, जो की कोटे की 78 प्रतिशत है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

कई जिलों में तेज बारिश के आसार

इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. इन क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के करीब

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर गुरुवार को 138.52 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है. स्थिति को देखते हुए एसडीईआरएफ की टीम ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. छतरपुर में बाढ़ की आशंका के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई. लवकुशनगर क्षेत्र की गुढ़ाकला ग्राम पंचायत में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान भी ढह गया.

बरगी बांध के गेट खोले गए

मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा. मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर तक पहुंच गया है. उधर, जबलपुर के बरगी बांध का जलभराव 93.33 प्रतिशत होने के बाद पांच गेट करीब एक मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा गया. इससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर करीब चार फीट तक बढ़ने की संभावना है.

4-5 सितंबर को सिस्टम रहेगा ज्यादा सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 और 5 सितंबर को बारिश कराने वाले सिस्टम की सक्रियता ज्यादा रहने की संभावना है. इसके बाद 6 और 7 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढे़ं- बार‍िश से बेहाल MP! इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम व‍िभाग जारी किया रेड अलर्ट

ज़रूर पढ़ें