MP Weather Forecast Update: मानसून से पहले एमपी में झमाझम बारिश! 11 जिले भीगे, भोपाल-इंदौर समेत 40 शहरों में रेनफॉल का यलो अलर्ट
MP Weather Forecast Rain: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में बारिश दर्ज की गई. सभी संभागों में तापमान सामान्य से 1.6 से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया.
शिवपुरी में हुई झमाझम बारिश
Rain Storm Alert MP: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले झमाझम बारिश का दौर जारी है. प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का माहौल है. बुधवार (3 जून) को 11 जिलों में बारिश हुई, इनमें श्योपुर, मुरैना, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, सीहोर, शहडोल और सिंगरौली हैं. वहीं, उज्जैन में धूलभरी आंधी चली.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है.
- पिछले 24 घंटे की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में बारिश दर्ज की गई.
- सभी संभागों में तापमान सामान्य से 1.6 से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया.
- राज्य की सबसे ज्यादा बारिश उज्जैन जिले के महिदपुर में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. कुसुमी में 20 मिमी, नलखेड़ा में 19 मिमी, बरहाई में 16.8 मिमी, चितरंगी में 16.3 मिमी बारिश हुई.
इंदौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
- मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर इंदौर रहा, यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
- पचमढ़ी में 19.8 डिग्री, शिवपुरी में 22 डिग्री, दमोह में 23 डिग्री और कटनी जिले के करौंदी में तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
- खंडवा राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- छतरपुर जिले के खजुराहो में 40 डिग्री, विदिशा में 39.8 डिग्री, नौगांव में 39.5 डिग्री, रायसेन, नरसिंहपुर एवं दमोह में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: Raisen: साधारण परिवार की बेटी ने फतह किया एवरेस्ट, 8848.86 मीटर ऊंची बर्फ की चोटी पर लहराया तिरंगा
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- आगामी मौसम की बात करें तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.
- मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष अंतर नहीं देखने को मिलेगा.
- अगले 24 घंटे की बात करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छतरपुर, टीकमगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शिवपुरी, गुना समेत 40 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं.