MP Weather: एमपी में भारी बारिश का दौर! पूर्वी हिस्‍से में बरसेगा पानी, कई जिलों में अलर्ट

MP Mein Bhari Barish Alert: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है. जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
madhya pradesh weather today

मध्य प्रदेश मौसम

MP Mausam Rain Warning Alert: मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है. जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भी बारिश के आसार

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश हो सकती है. यहां कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है.

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त की सुबह बना निम्न दबाव क्षेत्र 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया. यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर जा रहा है. इसके प्रभाव से मानसून टर्फ सक्रिय बनी रहेगी और प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

प्रदेश में सामान्य से कम बारिश

मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक 524.8 मिमी यानी करीब 20.7 इंच बारिश हुई है. सामान्य बारिश 597 मिमी यानी 23.5 इंच के मुकाबले प्रदेश में करीब 2.8 इंच कम पानी गिरा है. कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 12 प्रतिशत कम है. पूर्वी हिस्से में 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

12 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में अब तक औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं, कई जिलों में सामान्य से 5 से 53 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है.

ये भी पढे़ं- MP Weather: पश्चिम के बाद अब पूर्वी MP में बरसेगा मानसून, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

ज़रूर पढ़ें