MP Weather: 12 जिलों का कोटा पूरा फिर भी बारिश से राहत नहीं, मुरैना-दतिया समेत आज इन शहरों में जमकर गिरेगा पानी

MP Weather Today: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों में कोटा फुल हो चुका है.
MP Weather Today

फाइल फोटो

MP Weather: मध्य प्रदेश कई शहरों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. राजधानी भोपाल में भी बीते दो दिनों लगातार बारिश हो रही है. वहीं बुंदेलखंड के दतिया, छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है. मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा.कई शहरों में इस सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है लेकिन बूंद है कि थमने का नाम नहीं ले रही. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

कई जिलों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान फर चल रहे हैं. एमपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर चल रही है. भोपाल के भदभदा डैम समेत कई डैम के गेट खोल दिए गए हैं जिससे नदियां में पानी का बहाव तजे है. आज ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. किसी भी आपदा की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं.

कोटा पूरा फिर भी बारिश जारी

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल में पानी का कोटा फुल हो चुका है. इन शहरों के तालाब, बांध और नदियां फुल भर चुकी है. इन शहरों में 101 से 146% तक पानी गिर चुका है. वहीं, बुरहानपुर, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर, उमरिया ऐसे जिले हैं, जहां 90% से ज्यादा पानी गिरा है.

आज के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 06 सितंबर 2026, दिन रविवार के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में भारी बारिश, तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज रफ्तार हवा चलने का अनुमान है. IMD ने लोगों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

ज़रूर पढ़ें