MP Weather Update: एमपी में होगी मूसलाधार बारिश! रीवा-शहडोल समेत इन जिलों में अलर्ट, जानें ताजा IMD रिपोर्ट
फाइल फोटो
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून एक्टिव बना हुआ है. राजधानी से इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बुंदेलखंड क्षेत्र में बीते करीब 8 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर चल रहे हैं. कई क्षेत्रों में जलभराव भी स्थिति भी बन गई है. मौसम विभाग की तरह से आज रीवा-शहडोल समेत कई शहरों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की है.
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर सिवनी और बालाघाट शामिल है. इन जिलों में तेज पानी गिरने की आशंका हैं. जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. नदी-नालों में उफान आने की आशंका के चलते विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की सालह दी है.
रिमझिम बारिश के आसार
राजधानी भोपाल की बात करें तो शनिवार को यहां रिमझिम बारिश होनने के आसार है. इसके अलावा इंदौर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश की संभावना कम हैं. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें, ताकि ज्यादा पानी भरने से नुकसान न हो.
पूर्वी हिस्से पर ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार सिस्टम का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से पर ज्यादा दिख रहा है. यही वजह है कि रीवा, शहडोल और जबलपुर के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी, जबकि वेस्ट मध्य प्रदेश में कम बारिश होगी. अगले 4 दिनों तक यही कंडीशन बनी रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: नेपाल में जलप्रलय के बीच बिलासपुर की मंजू राय भी लापता, परिजनों ने सीएम साय से की ये अपील