Vistaar NEWS

MP में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर! रीवा-सागर संभाग में 7 डिग्री तक गिरा पारा, इन जिलों में हेवी रेनफॉल का अलर्ट

MP WEATHER CYCLONE ARNAB RAIN ALERT

बारिश से बचाव करता शख्स (स्त्रोत - ANI)

Cyclone Arnab Weather Impact: मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर दिखाई दे रहा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी हिस्से के कई जिलों में बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. रीवा, शहडोल और सागर में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में पिछले तीन दिनों से बादल छाए हुए हैं. शुक्रवार (30 अक्टूबर) को हल्की बारिश हुई और दिन भर बादल छाए रहे. शनिवार सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

‘अर्नब’ ने गिराया पारा

तूफान ‘अर्नब’ की वजह से बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. रीवा और सागर संभागों के जिलों में तापमान 4.6 से 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरे. नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल संभागों में टेम्प्रेचर 3.7 डिग्री तक गिरा. तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रीवा, शहडोल और सागर जिलों में रिकॉर्ड किया गया. यहां सामान्य तापमान में 5.2 से 7.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली.

अनूपपुर में सबसे ज्यादा बारिश

अनूपपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई, यहां 77 मिमी रेनफॉल रिकॉर्ड किया गया. अमरकंटक में 55 मिमी, सिंगरौली में 50.8 मिमी, सिहावल में 44.2 मिमी और बहराई में 40 मिमी आंकड़ा रहा. वहीं, रीवा, शहडोल, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल संभाग और नर्मदापुरम में झंझावात के साथ-साथ बारिश देखने को मिली. वहीं, अनूपपुर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

ये भी पढ़ें: Bhopal: 5,923 फर्जी शादियों के नाम पर 30 करोड़ का घोटाला, ED ने की पूर्व मंत्री के साले की 5.37 करोड़ की संपत्ति अटैच

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों के लिए चेतवानी जारी की गई है. यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Exit mobile version