MP Weather: जबलपुर-सतना समेत इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार, बाहर जाने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट
फाइल फोटो
IMD Heavy Rain Warning: एमपी में बीते 2-3 दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी पूरी तरह से मानसून सुस्त नहीं पड़ा है. आज दोपहर के बाद काले बादल छाए रहने की पूरी संभावना है. वहीं कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है. भोपाल- इंदौर समेत कई शहरों में बीते 2 से 3 दिनों से कड़क धूप देखने को मिली है. तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन आज से मौसमी गतिविधियां बदल सकती हैं.
तीन दिनों तक धूप का असर
पिछले तीन दिनों तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी गुरुवार को धूप का असर रहा. अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र, सक्रिय मानसून ट्रफ और पश्चिमी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. 12 सितंबर को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, और सागर संभाग के कुछ शहरों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान हैं.
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है.
इन शहरों में साफ रहेगा मौसम
दूसरी तरफ भोपाल, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, गुना, शाजापुर, विदिशा, आगर-मालवा, दतिया, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, निवाड़ी, भिंड, टीकमगढ़ और मुरैना में आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन शहरों में आज न के बराबर बारिश की संभावना हैं.
ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड के बाद मऊगंज में माफिया पर शिकंजा! 17 ठिकानों पर दबिश, 5380 किलो लाहन और 165 लीटर कच्ची दारू जब्त