Vistaar NEWS

MP Weather Update: कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री पहुंचा, जबलपुर-रीवा समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

mp weather update

सांकेतिक तस्वीर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. कटनी जिले के करौंदी में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां बुधवार (18 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 9 डिग्री, उमरिया में 10.9 डिग्री, रीवा में 11 डिग्री और दमोह में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया. बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर (11.9 डिग्री) और भोपाल (13 डिग्री) हिल स्टेशन पचमढ़ी (13.4 डिग्री) से भी ठंडे रहे. वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान गुना में 32.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

20 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान तेजी आगे की ओर बढ़ रहा है. इसका असर बुधवार (18 नवंबर) को कई जिलों पर देखने को मिला. पूर्वी हिस्से के जिलों पर बादल छाए रहे. वहीं, संभावना जताई जा रही है कि तूफान 20 नवंबर को ये आंध्र प्रदेश और यनम तटों से टकरा सकता है. इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

तूफान ने उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. आंध्र प्रदेश के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को भी प्रभावित करेगा. एमपी के पूर्वी हिस्से के करीब 20 जिलों पर असर दिखाई देगा. गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. करीब 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट के यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अपडेट जारी है…

Exit mobile version