मध्यप्रदेश कांग्रेस को दतिया में मिली बड़ी जीत के बाद भोपाल में PAC की आज बड़ी बैठक बुलाई गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हो रही है. इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत करीब 25 सदस्यों को आमंत्रित किया गया. इसी बीच खबर आ रही है कि, पूर्व सांसद नकुलनाथ इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. नकुलनाथ ने खुद एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बैठक में शामिल न होने का कारण बताया है.
तकनीकी खराबी का बताया कारण
दरअसल, जीतू पटवारी के अध्यक्ष पद संभालने के बाद PAC सदस्य नकुलनाथ के पहली बार इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद थी. छिंदवाड़ा मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर बड़ा विमान हादसा टल गया. यहां रन वे पर भोपाल जाने को तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल हो गया, इस विमान में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी सवार थे. दोनों नेता भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे. नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद कुछ देर तक विमान चालू हुआ लेकिन उड़ा नहीं. रनवे पर खड़े विमान का इंजन फेल होने की बात समझ आते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ से दिखाते हुए दोनों नेताओं व स्टाफ को उतारा.
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
नकुलनाथ ने खुद एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बैठक में शामिल न होने का कारण बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एकस पर लिखा, ‘प्रिय साथियों, विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूँ. मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी के बीच भोपाल में उपस्थित रहूँ, आप सभी से मिलूँ और आपसे रूबरू होकर संवाद करूँ। दुर्भाग्यवश परिस्थितिवश यह संभव नहीं हो सका. लेकिन मेरा आप सभी से वादा है कि बहुत जल्द आपके बीच उपस्थित रहूँगा, आप सभी से मुलाकात करूँगा और संगठन एवं हमारे साझा प्रयासों को लेकर आपसे विस्तार से संवाद करूंगा. आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार. जल्द ही मुलाकात होगी. आपका-नकुल कमल नाथ’.
कई बड़े चहरे अनुपस्थित
बता दें यह बैठक काफई अहम मानी जा रही है। हालांकि, कई वरिष्ठ चेहरे इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए. दिग्विजय सिंह विदेश यात्रा पर होने के कारण अनुपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बैठक में नहीं आ पाए.
