PM मोदी ने छिंदवाड़ा-टीकमगढ़ समेत 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, अमृत भारत योजना के तहत हुआ कायाकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को लोकार्पित किया. इसमें छिंदवाड़ा-टीकमगढ़ के स्टेशन शामिल हैं. इन्हें अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया गया है.
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए 17 जुलाई का दिन बहुत ही अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत प्रदेश के 13 नए स्वरूप में विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया.

इन स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से लैस किया गया है. ‘विरासत भी, विकास भी’ की अवधारणा पर विकसित किए गए इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला पर विशेष जोर देकर शामिल किया गया है.

देश भर के 75 रेलवे स्‍टेशनों का उद्घाटन

इसी कार्यक्रम के दौरान देशभर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया. प्रदेश में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कुल 80 रेलवे स्टेशनों का करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है. पहले चरण में तैयार किए गए 13 स्टेशनों को अब यात्रियों के लिए समर्पित किया गया. वहीं देश को आज पहली हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात भी मिली.

एमपी के 13 रेलवे स्‍टेशनों का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्‍य प्रदेश के 13 रेलवे स्‍टेशनों का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से लोकार्पण किया. इसमें विदिशा, सांची, अशोकनगर, शिवपुरी, ब्योहारी, भिंड, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, जुन्नारदेव, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नैनपुर रेलवे स्‍टेशन शामिल हैं.

ये भी पढे़ं- विकसित भारत की नई गाथा: अब हाइड्रोजन से चलेगी रेलगाड़ी, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

ज़रूर पढ़ें