नवरात्रि से पहले शुरू हुआ ‘Rent A Garba Partner’ ट्रेंड, इंदौर-भोपाल में हजारों रुपये में मिल रहे गरबा पार्टनर!

Rent A Garba Partner Trend: इंदौर-भोपाल में सोशल मीडिया पर इस समय 'रेंट अ गरबा पार्टनर' (‘Rent A Garba Partner’) नाम वाले विज्ञापन वायरल हो रहे हैं.
'Rent-a-Garba Partner' trend goes viral on social media.

सोशल मीडिया पर वायरल 'रेंट अ गरबा पार्टनर' ट्रेन

Rent A Garba Partner Trend: मध्‍य प्रदेश के बड़े शहर इंदौर-भोपाल में नवरात्रि के लिए नया ट्रेंड शुरू हो गया है. इस ट्रेंड को देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर इस समय ‘रेंट अ गरबा पार्टनर’ (‘Rent A Garba Partner’) नाम वाले विज्ञापन वायरल हो रहे हैं. इन सभी वायरल पोस्‍टर पर दवा किया जा रहा है कि सिंगल लोग पैसे में अपने लिए गरबा पार्टनर बुक कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल है पैकेजेस

अक्टूबर में त्योहारी सीजन के शुरू होने के साथ ही प्रदेश के बड़े शहर इंदौर और भोपाल में कई सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसे इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर गरबा पार्टनर रेट पर मिलने वाले पोस्‍ट सामने आए हैं. इन विज्ञापनों में समय निर्धारित करते हुए इसके लिए अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं. लाेगों को 2 घंटे, पूरे दिन या फिर लगातार 3 से चार दिनों के लिए एक पार्टनर बुक करने का विकल्‍प दिया गया है.

सोशल मीडिया पर इन सभी सेवाओं के लिए पैकेजेस की कीमत 1 हजार से शुरू होकर 6,500 रुपये तक तय की गई है. इन पैकेज में क्या क्या सुविधाएं मिल रही है, वो भी बताया गया है.

  • पार्टनर के साथ गरबा खेलना और डांस स्‍टेप्‍स सीखना.
  • कपल वाली फोटो और सेल्‍फी लेना.
  • पार्टनर के साथ मैचिंग के आउटफिट पहनना.
  • पार्टनर के साथ इंस्‍टाग्राम रील्‍स और सोशल मीडिया के लिए ट्रेंडिंग कंटेंट बनाना.

वायरल पोस्‍ट पर विवाद

सोशल मीडिया पर वारयरल इन तस्‍वीरों को आधुनिकता और कमर्शियलाइजेशन के नाम पर शुरू किया गया ट्रेंन बताया जा रहा है. लेकिन कुछ पोस्‍ट में आपसी नजदीकी के संकेत और ऑफर वाली भाषा का भी इस्‍तेमाल किया गया है. इन सभी पोस्‍ट को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. कई लोगों ने इसको समाज के लिए गंभीर आमर्यादित बताया है. सोशल मीडिया पर इस ट्रेन को लेकर तीखी बहस छिड़ चुकी है. हालांकि अभी तक इन पाेस्‍ट पर किए गए दवों की स्‍वतंत्र पु‍ष्ट‍ि नहीं हो पाई है.

ये भी पढे़ं- पिस्टल और सिगरेट पीते हुए युवतियों ने गरबा इवेंट को किया प्रमोट, लिखा-बिना लड़कियों के पास लेने का कोई मतलब नहीं

ज़रूर पढ़ें