‘2028 में कांग्रेस की सरकार बन रही है…’, RGPV का नाम बदलने पर जीतू पटवानी ने भाजपा को चेताया
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी : फोटो सोर्स : X @jitupatwari
Jitu Patwari RGPV Warning: मध्य प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदल दिया और इसे तीन हिस्सों में बांट भी दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय का केंद्र केवल भोपाल ही नहीं बल्कि उज्जैन और जबलपुर में भी होगा. लेकिन सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा को चेताया है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि आगे 2028 में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है.
सरकार के फैसले का विरोध
विश्वविद्यालय को तीन भागों में बांटने और नाम बदलने के निर्णय का विरोध करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि प्रस्तावित नए तीन विश्वविद्यालय बनाने का खर्च कौन उठाएगा. जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की कोशिश को राजनीतिक बदले की भावना करार देते हुए भाजपा को चेतावनी दी कि वह ये न भूले कि 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है.
जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यदि उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाना है, तो नाम हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? भाजपा यह न भूले 2028 में कांग्रेस की सरकार बन रही है! शिक्षा सुधार के नाम पर व्यवस्था बदल रहे हैं या राजनीतिक बदले की भावना से इतिहास मिटा रहे हैं? यह सबकुछ हर हाल में याद रखा जाएगा!
✓ सीधा सवाल : @DrMohanYadav51 सत्ता विश्वविद्यालय बांट रही है या इतिहास मिटा रही है?
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 2, 2026
• राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 585 संस्थानों और 3.83 लाख से अधिक विद्यार्थियों की व्यवस्था चल रही है! अब सरकार ने इसे तीन हिस्सों में बांटने और स्व. राजीव गांधी जी का नाम हटाने…
सरकार ने लिया ये फैसला
गौरतलब है कि सरकार ने राजीव गांधी प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदल कर इसे तीन हिस्सों में बांटने का फैसाल लिया है. इस फैसले के मुताबिक भोपाल स्थित आरजीपीवी का नाम अब मध्यभारत प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय होगा. ठीक इसी तरह जबलपुर वाले केंद्र का नाम महाकौशल प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय होगा. वहीं उज्जैन वाले कैंपस का नाम मालवा प्रौद्योगिकी और कौशल विश्वविद्यालय होगा.
ये भी पढे़ं- पानी की बोतल पर एक्स्ट्रा कीमत वसूलना पड़ा भारी, भोपाल के रेडिसन होटल को चुकाने पड़े 8 हजार रुपये