MP के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! वार्षिक वेतन में 4.46% की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
मोहन सरकार का संविदा कर्मचारियों को तोहफा.
MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों को राज्य सरकार ने तोहफा दिया है. संविदा कर्मियों के वेतन में 4.46% वार्षिक की बढ़ोतरी की गई है. इससे प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिेलगा. संविदा कर्मचारियों को एक अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. इसको लेकर मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
हर महीने 2700 रुपये तक बढ़ेगी सैलरी
वेतन में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी से संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों को हर महीने 2700 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. इनमें सबसे कम चपरासी, लिपिक के वेतन में हर महीने 1200 और 1220 रुपये बढ़ाए जाएंगे. जबकि प्रोग्रामर, मैनेजर, सहायक यंत्री के वेतन में 2700 रुपये तक की सैलरी बढ़ाई जाएगी. बढ़ा हुआ वेतन एक अप्रैल 2026 से लागू होगा. इसलिए कर्मचारियों को 2 महीने का वेतन भी दिया जाएगा.
वहीं संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया है.
- संविदा कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी.
- मिनिमम 1200 और अधिकतम 2700 रुपये महीने के वेतन में इजाफा.
- CPI(कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स) के आधार पर हुई बढ़ोतरी.
- प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारियों को होगा लाभ.
पिछले साल वेतन में 2.94 प्रतिशत की हुई थी बढ़ोतरी
संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के साल 2025 में वेतन में हुई बढ़ोतरी की अपेक्षा इस साल ज्यादा इजाफा किया गया है. पिछले साल वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि इस साल सैलरी में 4.46% वार्षिक वृद्धि की गई है. मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में डेढ़ लाख से ज्यादा संविदा कर्मचारी हैं. लेकिन 2023 की संविदा नीति सभी विभागों में लागू नहीं हुई थी. बढ़े हुए वेतन का लाभ ऐसे विभागों के कर्मचारियों को ही मिलेगा, जहां पर 2023 की संविदा नीति लागू है. ऐसे में फिलहाल एक लाख कर्मचारियों ही लाभान्वित हो पाएंगे.
ये भी पढे़ं: महाकाल मंदिर में कम नहीं हो रही रीलबाजी, ‘पुष्पा’ लुक में रील बनाई, महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल