महाकाल मंदिर में कम नहीं हो रही रीलबाजी, ‘पुष्पा’ लुक में रील बनाई, महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल

बाबा महाकाल मंदिर में पुष्पा स्टाइल में रील बनाने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक ने पुष्पा फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन की तरह नीली साड़ी पहन रखी है. युवक ने अपने पूरे शरीर को भी नीले रंग में रंगा हुआ है. तभी युवक मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचता है. इस दौरान एक महिला सुरक्षा कर्मी भी युवक के साथ रील बनाती है.
Pushpa style reel making video at Mahakal Temple

महाकाल मंदिर में पुष्पा स्टाइल में सुरक्षा कर्मियों ने रील बनाई.

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में रीलबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन लोगों के रील बनाने के वीडियो सामने आते रहते हैं. इसी क्रम में सोमवार को एक और रीलबाजी का वीडियो सामने आया है. इसमें पुष्पा के लुक आया एक व्यक्ति रील बनाते दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं आरोपी के साथ रील बनाने में मंदिर में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल दिखीं. अभी तक तो आम लोग मंदिर में रील बनाते दिखाई देते थे. लेकिन अब मंदिर के ही सुरक्षा कर्मियों के ही रील बनाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रीलबाजी होती रही, रोकने वाला कोई नहीं

बाबा महाकाल मंदिर में पुष्पा स्टाइल में रील बनाने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक ने पुष्पा फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन की तरह नीली साड़ी पहन रखी है. युवक ने अपने पूरे शरीर को भी नीले रंग में रंगा हुआ है. तभी युवक मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पास पहुंचता है. इस दौरान एक महिला सुरक्षा कर्मी भी युवक के साथ रील बनाती है. दोनों अपने हाथ को गर्दन के पास पुष्प स्टाइल में ‘झुकेगा नहीं’ वाला लुक देते हैं. इसके बाद पुष्पा लुक धारण किए युवक दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के पास जाता है. इस दौरान युवक श्रद्धालुओं से हाथ भी मिलाता है, लेकिन युवक को रीलबाजी करने से कोई नहीं रोकता.

सुरक्षा कर्मियों पर नहीं हुई कार्रवाई

मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के रील बनाने के बाद मंदिर प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि आम आदमी के मंदिर में रील बनाने पर मंदिर प्रशासन फौरन कार्रवाई करता है. कई लोगों के मंदिर परिसर में आने पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो किसी पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाता है. लेकिन मंदिर के ही सुरक्षा कर्मियों के रीलबाजी का वीडियो वायरल होने पर अब तक मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की है?

ये भी पढे़ं: जबलपुर में स्लीपर कोच में नहीं मिलेगा बेडरोल, एजेंसियां प्रोजेक्ट लेने को तैयार नहीं; अधर में लटकी योजना!

ज़रूर पढ़ें