MP से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
MP में ट्रेनें रद्द
MP Train Cancelled: 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के बड़े प्रदर्शन का असर अब रेलवे पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द करने का फैसला लिया है. मध्य प्रदेश में पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर, भोपाल और कोटा से दिल्ली जाने वाली पांच ट्रेनों को रद्द किया है. इसके अलावा इंदौर और उज्जैन से चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है.
दिल्ली जाने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया
- महाकौशल एक्सप्रेस
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- भोपाल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- भोपाल से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12155 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 09 अक्टूबर को निरस्त रहेगी.
इन ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों को अपने सफर के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश करनी होगी.
इंदौर और उज्जैन से चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
- गाड़ी संख्या 20155 – डॉ. आंबेडकर नगर-महू–नई दिल्ली एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 09309 – इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12415 – इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12247 – बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस
इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
इंदौर से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को इस फैसले से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है. यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ सकती है या फिर दूसरी ट्रेन और परिवहन के विकल्प तलाशने होंगे.
दो प्रमुख ट्रेनें 5 घंटे की देरी से चलेंगी
- गाड़ी संख्या 12951 – मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12953 – मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस
यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहा है. ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है. अचानक ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव के चलते यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की ओर से जारी अपडेट जरूर देखना चाहिए.
ये भी पढे़ं- CG Train Cancelled: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस