विदिशा में Zen अल्फा का जोरदार प्रदर्शन! सड़क पर उतरकर छात्राओं ने जताया विरोध, जानें क्या है पूरा मामला

Vidisha Gen Alpha Protest: छात्राओं ने विधायकजी हमारा किराया कम करो…बच्चों को लूटना बंद करो, जैसे नारे लगाए. सड़क के बीचोंबीच हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया. स्टूडेंट्स ने बताया कि किराया कम नहीं हुआ, तो स्कूल आना-जाना मुश्किल हो जाएगा.
vidisha gen alpha student protest

विदिशा: जेन अल्फा छात्रों का प्रदर्शन

Vidisha Gen Alpha Protest: इन दिनों देश में जेन-Z की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. दिल्ली से लेकर झारखंड की राजधानी रांची तक अलग-अलग प्रदर्शनों ने शासन-प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसके साथ ही अपने निर्णयों में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा है. अब जेन-अल्फा ने भी प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखना शुरू कर दिया है. पहले उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और हमीरपुर अब मध्य प्रदेश के विदिशा में जेन-अल्फा स्टूडेंट्स ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है. अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया है.

क्या है पूरा मामला?

विदिशा जिले के सिरोंज में स्कूली छात्राओं ने बुधवार (12 अगस्त) को प्रदर्शन किया. बस के किराये में बढ़ोतरी के विरोध में छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया. छात्राओं के मुताबिक पहले जिस बस का किराया 10 से 15 रुपए था, अब उसमें बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने वाली छात्राओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

छात्राओं ने विधायकजी हमारा किराया कम करो…बच्चों को लूटना बंद करो, जैसे नारे लगाए. सड़क के बीचोंबीच हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया. स्टूडेंट्स ने बताया कि किराया कम नहीं हुआ, तो स्कूल आना-जाना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने विधायक उमाकांत शर्मा से भी बस किराया कम करवाने की मांग की है.

SDM ने बच्चों को समझाया

कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने बस के किराये में वृद्धि को अनुमति दी है. इसके बाद बस संचालकों ने बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है. बस किराया बढ़ने से स्कूली छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में छात्राओं ने बस स्टैंड पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी, मोहन कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर

छात्राओं का कहना है कि किराया बढ़ने से रोज स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है. मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ओम नारायण बड़कुल मौके पर पहुंचे और छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं. सभी जेन-अल्फा छात्रों को समझाया-बुझाया. इसके बाद बच्चों का आंदोलन खत्म हो गया.

ज़रूर पढ़ें