सावधान! भोपाल कलेक्टर की फर्जी फेसबुक ID एक्टिव, भूलकर भी न करें रिप्लाई या फॉलो, अलर्ट जारी

Bhopal: ठगों ने भोपाल कलेक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का प्लान बनाया था लेकिन प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलर्ट जारी कर दिया. जानिए क्या है पूरा मामला.
Bhopal Collector Fake Facebook ID

कलेक्टर के नाम पर बनाई फर्जी आईडी

Bhopal Collector Fake Facebook ID: मध्य प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बार तो ठगों ने हद ही पार कर दी. खबर है कि भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से सोशल मीडिया पर फेसबुक आईडी एक्टिव हुई है. यह जानकारी खुद जिला प्रशासन के ऑफिशियल एकाउंट से दी गई है. जिसमें कहा गया है कि कोई भी फेक आई को न तो फॉलो करें और न ही किसी भी तरह के कोई संदेश का जवाब दे.

प्रियंक मिश्रा आईएस के नाम से बनी आईडी

जानकारी के मुताबकि, ‘प्रियंक मिश्रा आईएस’ के नाम से कलेक्टर की फेक आईडी बनाई गई है. इस आईडी में लगी तस्वीर में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के साथ एडीएम सुमित पांडेय, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी बी मौजूद है. इस आईडी को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. अक्सर इस तरह की फेक आईडी साइबर ठगों द्वारा बड़ी ठगी को अंजाम देने के लिए बनाई जाती है.

सावधान रहने की अपील

जिला प्रशासन के आधिकारिक अकाउंट से एक मैसेज जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. इस मैसेज में लिखा है ‘यह फेक प्रोफाइल है, कृपया इसे फॉलो या सब्सक्राइब न करें और इससे प्राप्त किसी भी संदेश का जवाब न दें. इस प्रोफाइल को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें. कलेक्टर कार्यालय भोपाल.’

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले भी इत तरह से कलेक्टर के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आ चुका है. भोपाल के पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर करीब दो साल पहले ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया था. ठगों ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की फोटो लगाकर एक फर्जी आईडी बनाई थी ताकि लोगों को विश्वास हो जाए कि वह सही में कलेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट ही है.

इसके बाद ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर 3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांगे। खास बात ये है कि भोपाल के फंदा जनपद क्षेत्र में ही 2-3 लोगों ने 10 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए थे.

ये भी पढे़ं- मुरैना: कैलारस शुगर मिल फिर से होगी चालू, सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद काम शुरू

ज़रूर पढ़ें