भोपाल में ‘स्पोर्ट्स बाइक स्नैचर्स गैंग’ का भंडाफोड़, 22 मोबाइल फोन, 4 स्पोर्ट्स बाइक और छुरी वरामद

भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक खतरनाक मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Bhopal News

स्नैचर्स गैंग का भंडाफोड़

भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक खतरनाक मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस नेआरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, 4 स्पोर्ट्स बाइक और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक छुरी बरामद की है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है.

तेज रफ्तार बाइक का इस्तेमाल करती थी गैंग

पुलिस के अनुसार यह गैंग शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक, जैसे KTM और पल्सर, का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी सड़कों पर मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे लोगों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते थे. यदि कोई विरोध करता था, तो आरोपी उसे छुरी दिखाकर डराते थे.

इन इलाकों में घटनाओं को दिया अंजाम

गिरोह की एक खास रणनीति यह भी थी कि वे वारदात के दौरान अपनी बाइकों की नंबर प्लेट बदल देते थे, जिससे पुलिस की पहचान से बच सकें. इस गैंग ने अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला जमालपुरा सहित कई इलाकों में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है. अब तक पुलिस ने 12 मामलों का खुलासा कर लिया है.

सस्ते में बेच देते थे मोबाइल

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि लूटे गए मोबाइल फोन को आरोपी महज 3 से 4 हजार रुपये में बेच देते थे और उसी रकम से अपने महंगे शौक पूरे करते थे. गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस फरार मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: MP NEWS: डिंडोरी में सब इंजीनियर सस्पेंड, भाजपा विधायक के वीडियो पर मंत्री राकेश सिंह ने की कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें