देश के स्वच्छ शहरों को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, MP के 9 और CG के 3 शहरों को मिलेगा अवॉर्ड

Swachh Shehar Samman: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह होगा. सफाई मित्रों और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सूची जारी की है.
swacchata award

स्वच्छता सर्वेक्षण

Swachh Shehar Samman: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों के लिए आज का दिन काफी बड़ा होने वाला है. दरअसल, देश के स्वच्छ शहरों को आज सम्मानित किया जाएगा. मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है.वहीं स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का भी डंका बजा है, आज तीन शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा.

मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिलेगी अवॉर्ड

मध्यप्रदेश से बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शहर को अवॉर्ड मिला है. आज नई दिल्ली में अवॉर्ड समारोह होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी. विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह होगा. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने सूची जारी की है. नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेंगे. वहीं, इस बार भोपाल को किसी भी कैटेगरी में सम्मानित नहीं किया जाएगा.

▶ Vistaar News YouTube

छत्तीसगढ़ का भी स्वच्छता क्षेत्र में डंका

इधर, छत्तीसगढ़ से रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह होगा. सफाई मित्रों और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत को राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा. डिप्टी सीएम अरुण साव भी समारोह में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तोखन साहू की मौजूदगी रहेगी.

राजधानी भोपाल हुआ रेस से बाहर

वहीं, पिछले 7 सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण के सम्मान की लिस्ट में आ रहा भोपाल रेस से बाहर हो गया है. आदमपुर की खंती का लिगेसी वेस्ट खत्म न होने के चलते भोपाल रैंकिंग से बाहर हो गया है. और 7 साल की मेहनत पर पानी फिर गया है. वहीं, सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के तहत जिन शहरों का लिगेसी वेस्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया.भोपाल भी इसी वजह से बाहर हो गया. भोपाल के लिस्ट में न शामिल होने पर इस पर महापौर मालती राय ने खेद जताया है.

ज़रूर पढ़ें