MP में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, 34,500 शिक्षकों ने किया आवेदन

MP TET Examination 2026: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा यानी TET 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख को लेकर माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है.
Board of Secondary Education, Bhopal

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल

MP TET Exam 2026 Date: TET Exam: मध्‍य प्रदेश में शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा यानी TET 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख को लेकर माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है. प्रदेश में TET परीक्षा का आयोजन जिला मुख्‍यालयों में किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को 2028 तक यानी तीन साल के अंतराल में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लेकर उनकी पात्रता की जांच करने के आदेश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साल में दो बार परीक्षा लेने के आदेश दिए हैं, लेकिन एमपी में साल में एक ही परीक्षा आयोजित हो पाएगी. इसके लिए माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तिथि के लिए आदेश जारी कर दिया है और ये परीक्षा जिला मुख्‍यालयों में आयोजित की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें