अमित शाह के भोपाल दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 6 बजे से बदले रहेंगे कई रूट, देखें पूरा प्‍लान

Bhopal News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को भोपाल आएंगे. उनके दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है.
Traffic diversions for Amit Shah's visit to Bhopal

अमित शाह के भोपाल दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन

Bhopal News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को भोपाल आएंगे. उनके दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से डायवर्जन लागू रहेगा.

यात्री बसों के लिए बदला रूट

  • सीहोर और उज्जैन की ओर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की तरफ नहीं जा सकेंगी.
  • राजगढ़-ब्यावरा से आने वाली बसें मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास और बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी.
  • नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा और जेपी नगर तिराहा होकर जाएंगी.

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

भदभदा चौराहा से भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलीटेक्निक, कमलापार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी और गांधीनगर तिराहा तक भारी, मालवाहक, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा.

कार-बाइक के लिए वैकल्पिक रास्ते

  • सीहोर-इंदौर जाने वाले वाहन मातामंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ और झागरिया होकर जा सकेंगे.
  • एयरपोर्ट, बैरागढ़ और राजगढ़-ब्यावरा जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे.
  • शहर से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद, नई जेल और गांधीनगर होकर जा सकेंगे.

एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आकस्मिक वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी. पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.

16.80 करोड़ से बने डेयरी प्लांट का उद्घाटन

अमित शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे. इसमें केंद्र का 6 करोड़ और भोपाल दुग्ध संघ का 10.80 करोड़ रुपए का अंशदान है. प्लांट की प्रतिदिन 40 हजार लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता है. यहां दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे.

उज्जैन को भी मिलेगी डेयरी परियोजना

कार्यक्रम में उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट समेत दुग्ध प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. पशुपालकों को बोनस और गौशालाओं के लिए सहायता भी दी जाएगी.

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी

शाह भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इसमें कानूनों और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया गया है.

ये भी पढे़ं- 3 अक्टूबर को भोपाल में जुटेंगे 35 हजार गोपालक, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे करोड़ों की योजनाओं की शुरुआत

ज़रूर पढ़ें