Vidisha News: हाई कोर्ट के डंडे से जागा प्रशासन! डैम पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों को मिली राहत, दो टीचरों की हुई नियुक्ति
vdisha/ image source: vistaar news
Vidisha News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पलोह बेतवा डेम को पार कर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने वाले बच्चों का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायाधीशों का दल मंगलवार को पलोह बेतवा डेम पहुंचा और मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली।

न्यायाधीशों के दल ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों के दल ने डेम की स्थिति, बच्चों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश | विदिशा में बेतवा नदी के स्टॉप डैम से छलांग लगाकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, वीडियो वायरल
— Vistaar News (@VistaarNews) August 4, 2026
◆ फिलहाल खतरनाक रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई है.#Vidisha #BetwaRiver #SchoolStudents #Education #Bridge #MadhyaPradesh pic.twitter.com/q28zYYZmJ1
विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत
हाईकोर्ट की पहल के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। ककरूआ, इमलिया और किरमची बंधेरा गांव के बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय माध्यमिक शाला किरमची बंधेरा को हाई स्कूल में उन्नत किया गया है। साथ ही दो शिक्षकों की पदस्थापना भी की गई है।
नए हाई स्कूल में पढ़ाई शुरू
बुधवार से नए हाई स्कूल में नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है। इससे अब बच्चों को लगभग 15 किलोमीटर दूर और डेम पार कर स्कूल जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुलभ शिक्षा का रास्ता मिल गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें:NO इंश्योरेंस? तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा पायलट प्लान