कब आएगी लाडली बहना योजना की 41वीं किस्‍त? जानें कैसे चेक करें अपना स्‍टेटस

Ladli Behna Yojana: प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करती है. अब तक इस योजना की 40 किस्‍तें जारी हो चुकी है, वहीं लाभार्थी महिलाओं को अब 41वीं किस्‍त का बेसब्री से इंतजार है.
adli Behna Yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana 41st Installment: मध्‍य प्रदेश में लाडली बहना योजना के माध्‍यम से सरकार महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है. प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करती है. अब तक इस योजना की 40 किस्‍तें जारी हो चुकी है, वहीं लाभार्थी महिलाओं को अब 41वीं किस्‍त का बेसब्री से इंतजार है.

सरकार आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच में योजना की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करती है. हालांकि, किस्‍त का पैसा सही तरह से मिलने और किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए पहले ही अपना बैंक खाता और स्‍टेटस चेक कर लेना बेहद जरूरी है.

कब आएगी 41वीं किस्‍त?

प्रदेश सरकार के अपने तय शेड्यूल के हिसाब से देखा जाए तो योजना की किस्‍त अगले महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी हो सकती है. हालांकि अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. त्योहारों या फिर किसी विशेष अवसराें पर सरकार बहनों के खाते में जो राशि भेजती है वो निर्धारित तारीख से पहले भी ट्रांसफर कर देती है. सरकार जैसे ही आधिकारिक तारीख की घोषणा करेगी वैसे ही डीबीटी के माध्‍यम से सीधे खातों में पैसा पहुंचा दिया जाएगा.

किस्‍त का पैसा नहीं कटे तो तुरंत करें ये काम

लाडली बहनों के खातों में कई बार तकनीकी कमियों के चलते पैसा बैंक खातों में पहुंच नहीं पाता. इससे बचने के लिए सबसे पहले ये सुनिश्च‍ित कर लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी का ऑप्‍शन एक्टिव है या नहीं. इसके साथ ही समग्र पोर्टल पर आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी तरह से लागू होनी चाहिए. ये सभी जरूरी काम हैं, जिन्‍हें आप सबसे पहले करा लें नहीं तो किस्‍त रूक सकती है.

किस्‍त का स्‍टेटस कैसे चेक करें

पैसा आया है या नहीं इसका स्‍टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं. वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर ‘आवेदन और भुगतान की स्थिति जानने वाले विकल्‍प पर क्लिक करें. इसके साथ ही अपना समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक को दर्ज करें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करके अपना स्‍टेटस चेक कर लें. स्‍टेटस में आप ये भी देख सकते हैं कि कही आपकी अगली किस्‍त रूक तो नहीं रही है. स्‍टेटस में यादि आपको सब कुछ ग्रीन यानी सही दिख रहा है तो आप निश्चि‍ंत हो जाए आपको किस्‍त का पैसा मिलेगा.

ये भी पढे़ं- Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा, आवदेन वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ज़रूर पढ़ें