भोपाल महापौर मालती राय की कार को आग लगाने की कोशिश, नगर निगम परिसर में खड़ी थी गाड़ी

Bhopal Mayor Malti Rai Car Fire: भोपाल नगर निगम परिसर में खड़ी महापौर मालती राय की गाड़ी को एक शख्स ने आग लगाने की कोशिश की. इस पर समय रहते काबू पा लिया गया.
Youth attempts to set fire to Bhopal Mayor Malti Rai car municipal corporation

भोपाल: शख्स ने महापौर मालती राय की गाड़ी में लगाई आग

Bhopal Mayor Malti Rai Car Fire: भोपाल नगर निगम में सोमवार ( 7 सितंबर) को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की. इससे परिसर में अफरा-तफरा मच गई. हालांकि गाड़ी में आग फैल नहीं पायी, उसे समय रहते काबू कर लिया गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार (7 सितंबर) दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है. भोपाल महापौर मालती राय की गाड़ी तुलसी नगर स्थित नगर निगम परिसर में खड़ी हुई थी. तभी एक शख्स ने नारेबाजी और विरोध जताते हुए गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है. जिसका नाम सुनील रैकवार है. वह अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहा था.

निगम कर्मी का हाथ झुलसा

विरोध जताया रहा शख्स अपनी समस्याओं को लेकर निगम मुख्यालय पहुंचा. जिसमे हाथों में कागज लिए हुए थे. उसने विरोध जताते हुए कागजों को हवा में उछाला इसके साथ ही नारेबाजी की. वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि हमारी मांगें पूरी करो. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स लंबे वक्त से बीमार चल रहा है. वह अस्पताल में भर्ती था, शख्स सीधे यहां पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: ‘करोंद से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में गिरे…’, रामेश्वर शर्मा के बयान से फ‍िर गरमाई सियासत, अब दी सफाई

आरोप है कि गाड़ी में आग लगाने के लिए शख्स ने जलते हुए कागज कार पर फेंके. इसे हटाने के लिए निगम कर्मी ने कोशिश की. इसी प्रयास में उसका हाथ झुलस गया. इस घटनाक्रम के दौरान महापौर मालती राय दफ्तर में मौजूद थीं. आरोपी पर क्या कार्रवाई की गई है, अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें