MP में स्मारकों और संग्रहालयों के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग से बड़ा फायदा, 30 प्रतिशत संख्या बढ़ी

सरकार की तरफ से ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस में व्हाट्सएप चैटबॉट की भी सुविधा दी है. इससे जरिए आम आदमी घर बैठे ही व्हाट्सएप के जरिए आसानी से संग्रहालयों और स्मारकों का भ्रमण करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.
Shaurya Smarak located in Bhopal.

भोपाल स्थित शौर्य स्मारक.

MP News: मध्य प्रदेश में कई ऐतिहासिक धरोहार हैं, जहां केवल प्रदेश से ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोग आते हैं. प्रदेश में स्मारकों और संग्रहालयों के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन की गई है. विभाग के इस फैसले का बड़ा असर दिखाई दे रहा है. ऑनलाइन बुकिंग होने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है.

30 फीसदी बढ़ी पर्यटकों की संख्या

स्मारकों और संग्रहालयों के लिए टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन करने से पर्यटकों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है. मध्य प्रदेश में की धरोहल स्थल हैं. ऐसे में प्रदेशभर में स्थित विभिन्न विरासत स्थलों में प्री-वेडिंग शूट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के लिए लोग पहुंचते हैं. ऑनलाइन सुविधा होने से उन्हें पर्यटन की जगह पर पहुंचकर बुकिंग नहीं करनी पड़ता है. ऐसे में लोगों के काफी सहूलियत हो गई है. सिंपल स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन बुकिंग काफी मुफीद है.

व्हाट्सएप चैटबॉट ने आसान बनाई ऑनलाइन बुकिंग

सरकार की तरफ से ऑनलाइन बुकिंग की सर्विस में व्हाट्सएप चैटबॉट की भी सुविधा दी है. इससे जरिए आम आदमी घर बैठे ही व्हाट्सएप के जरिए आसानी से संग्रहालयों और स्मारकों का भ्रमण करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें आपको जिस जगह भी जाना है, उसके टिकट के रेट समेत पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी.

ऑनलाइन बुकिंग के लिए इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में अगर आप भी किसी धरोहर में जाना चाहते हैं, तो आसानी से आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आप सीधे मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट archaeology.mp.gov.in पर जा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप चाहें तो व्हाट्सएप चैटबॉट (जिसका नंबर 91-9522840076 है) नंबर से भी बुकिंग की जा सकती है.

ये भी पढे़ं: MP News: उज्जैन में भक्तों की आस्था से खिलवाड़, शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी

ज़रूर पढ़ें