बिहार चुनाव के पहले फेस के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, MP-CG के ये नेता शामिल
कांग्रेस (फाइल इमेज)
Bihar Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. इस चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कुल 40 नाम हैं. इन स्टार प्रचारकों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी नाम शामिल हैं. देखें लिस्ट-
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं.
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
— Vistaar News (@VistaarNews) October 26, 2025
◆ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,और कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल #Bihar #BiharElection2025 #Congress #RahulGandhi pic.twitter.com/WtxseZfVi3
MP-CG के ये नेता शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी नाम शामिल हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह और MP PCC चीफ जीतू पटवारी का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं.
ये हैं स्टार प्रचारकों के नाम
- मल्लिकार्जुन खड़गे
- सोनिया गांधी
- राहुल गांधी
- केसी वेणुगोपाल
- प्रियंका गांधी वाड्रा
- सुखविंदर सिंह सुक्खू
- अशोक गहलोत
- भूपेश बघेल
- दिग्विजय सिंह
- अधीर रंजन चौधरी
- मीरा कुमार
- कृष्णा अल्लावरु
- सचिन पायलट
- रणदीप सिंह सुरजेवाला
- सैयद नासिर हुसैन
- चरणजीत सिंह चन्नी
- गौरव गोगोई
- तारिक अनवर
- डॉ. मोहम्मद जावेद
- अखिलेश प्रसाद सिंह
- मनोज राम
- अलका लंबा
- कन्हैया कुमार
- पवन खेड़ा
- इमरान प्रतापगढ़ी
- शकील अहमद
- जीतू पटवारी
- सुखदेव भगत
- राजेश कुमार राम
- शकील अहमद खान
- मदन मोहन झा
- अजय राय
- जिग्नेश मेवानी
- रंजीत रंजन
- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
- अनिल जयहिंद
- राजेंद्र पाल गौतम
- फुरकान अंसारी
- उदय भानु चिब
- सुबोध कांत सहाय