MP News: रीवा पुलिस लाइन कॉलोनी से दो आरक्षकों की बाइक चोरी, कठघरे में कानून व्यवस्था!
File Photo
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस की चुस्ती को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने दो पुलिसकर्मियों की ही बाइक चोरी कर ली. पुलिस लाइन आवासीय परिसर के रेवांचल कॉलोनी एवं 158 कॉलोनी में बीती रात्रि दो मोटरसाइकिल चोरी करके पूरे कानून व्यवस्था को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. बता दें कि कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा एवं पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पंकज मिश्रा की अपाचे मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी है. जैसे ही सुबह मोटरसाइकिल चोरी की घटना की जानकारी उक्त आरक्षकों को लगी तो धीरे-धीरे पूरे कॉलोनी में आग की तरह फैल गई. लोग तरह -तरह की चर्चा करने लगे कि जब अब पुलिस ही असुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा.
पुलिस लाइन कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
पुलिस लाइन कॉलोनी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह से बाइक चोरी होना, पुलिस की पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और गेट पर सुरक्षा (एंट्री/एग्जिट रिकॉर्ड) में गंभीर चूक को दर्शाता है कि यह दर्शाता है कि परिसर के भीतर ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वहां सुरक्षा संबंधी खामियां मौजूद हैं. जिससे चोर आसानी से वारदात कर भागने में सफल रहे हैं.
चोरी की वारदात की चर्चा तेज
सबसे खास बात यह है कि इस चोरी की वारदात की चर्चा पूरे जिले में है. ऐसा इसलिए, क्योंकि जो पुलिस लोगों की खोई हुई मोटरसाइकिल को वापस करने में मदद करती है. अब उस पुलिस की मोटरसाइकिल उनके घर से ही गायब हो गई. यह घटना सवाल तो खड़ी करती ही है, साथ में हास्यास्पद भी है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाली पुलिस ही शिकार हो गई.
लंबे समय से सक्रिय गैंग
रीवा में मोटरसाइकिल चोरी करने का एक गैंग लंबे समय से सक्रिय है. बीच-बीच ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें मार्केट से लेकर लोगों के घरों तक से गाड़ियां गायब होती हैं. कई बार पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग को पकड़ा भी है. लेकिन इसके बाद भी पूरी तरह ऐसी घटनाओं में विराम नहीं लग रहा है, जो पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है और आम आदमी भी परेशान है.