Bhopal: विरोध के बाद भाजपा ने घाेषित की भोपाल शहर की कार्यकारिणी, लिस्ट को 20 दिन पहले किया था होल्ड
Bhopal News: रविवार देर रात पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई. इससे पहले 10 फरवरी को घोषित सूची को संगठन के भीतर उठे विरोध के चलते रोक दिया गया था.
भाजपा
Bhopal News: भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने आखिरकार जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी है. रविवार देर रात पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई. इससे पहले 10 फरवरी को घोषित सूची को संगठन के भीतर उठे विरोध के चलते रोक दिया गया था. उस समय सूची सोशल मीडिया पर सामने आते ही असंतोष की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पार्टी को उसे होल्ड करना पड़ा.
20 दिन बाद जारी हुई संशोधित सूची
करीब 20 दिन बाद जारी नई सूची में कई अहम बदलाव किए गए हैं. पार्षदों के नाम हटा दिए गए हैं और प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना से जुड़े रहे सचिन दास बब्बा को महामंत्री पद से बाहर कर दिया गया है. पहले तीन महामंत्री बनाए गए थे, लेकिन अब केवल दो नाम घोषित किए गए हैं, जबकि एक पद फिलहाल रिक्त रखा गया है.