‘मेलोडी पॉलिटिक्स’ के बीच हाजमोला की एंट्री! BJP विधायक ने राहुल गांधी को 2 डिब्बे भेजे, कहा- कुछ भी अच्छा हजम नहीं होता

बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी देश की ख्याति को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इसलिए उन्हें हाजमोला खाने की जरूरत है.
BJP MLA sent Hajmola to Rahul Gandhi.

बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को हाजमोला भेजा.

Hajmola Politics on Melody: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की. जिसके बाद से ही मेलोडी टॉफी की दुनियाभर में चर्चा होने लगी है. वहीं पीएम मोदी के इटली दौरे को लेकर कांग्रेस नेता लगातार हमलावर हैं. इस बीच इंदौर से बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें हाजमोला भेजा. मेंदोला ने कहा कि कांग्रेसी देश में कुछ भी अच्छा हजम नहीं कर पाते हैं. इसलिए उन्हें देश की ख्याति हजम हो सके.

‘हाजमोला पहुंचने के बाद बीमारी दूर हो जाएगी’

बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोदीजी ने इटली की PM को मेड इन इंडिया चॉकलेट गिफ्ट की और वो चॉकलेट पूरी दुनिया में मशहूर हो गई. ये बात राहुल गांधी और कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही, वैसे जब भी देश के लिए कुछ अच्छा होता है तो इनको हजम नहीं होता. इनकी ये बीमारी दूर करने के लिए मैने टाटा की 1mg.com पर राहुल जी के लिए हाजमोले का एक डिब्बा ऑर्डर किया है. X पर उन्हें ट्विट कर इसकी सूचना भी दे दी है.

डाबर समूह का हाजमोला कांग्रेस मुख्यालय पहुंच जाएगा. उम्मीद है उनकी ये बीमारी दूर हो जाएगी. मुझे उम्मीद है राहुल जी खुद भी हाजमोला खाएंगे और हर कांग्रेसी को खिलाएंगे ताकि उन्हें देश को मिल रहा सम्मान. देश हित में हो रहे व्यापक वैश्विक अनुबंध से देश हित के समाचार और भारत की मेलोडी चॉकलेट की वैश्विक ख्याति पच सके. राहुल गांधी से आग्रह है हाजमोला खाते रहिएगा. अच्छी बातें हजम करने की शक्ति मिलेगी.’

मेलोडी गिफ्ट करते ही Parle Industries Ltd के शेयर में लगा अपर सर्किट

पीएम मोदी के जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चाकलेट गिफ्ट करते ही Parle Industries Ltd में अपर सर्किट लग गया. हालांकि मेलोडी कंपनी से Parle Industries Ltd का कोई वास्ता नहीं है. Parle Industries Ltd रियल एस्टेट कंपनी है. जबकि मेलोडी टॉफी पारले कंपनी की है. लेकिन नाम एक जैसा होने के कारण लोगों ने Parle Industries Ltd के शेयरों की खरीदारी शुरू कर दी. जिसके कारण इसके शेयरों में तेजी से वृद्धि देखी गई.

बता दें किसी भी कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगने के बाद एक निर्धारित सीमा के बाद उसकी कीमत में बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है. सेबी ने शेयरों के प्राइज को एक दिन में अनावश्यक तरीके से बढ़ने और रोकने के लिए अपर सर्किट और लोअर सर्किट का नियम बनाया है.

ये भी पढ़ें: धार्मिक गीत पर झूमती दिखीं ट्विशा, नया Video वायरल; दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाई कोर्ट जाएगा परिवार

ज़रूर पढ़ें