MP News: लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत, फंदे से लटका मिला आंगनवाड़ी सहायिका का शव

MP News: एक किराए के मकान में 33 वर्षीय आंगनवाड़ी सहायिका मनीषा वर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है.
Anganwadi Assistant

आंगनवाड़ी सहायिका

रिपोर्ट – सौरभ साहू

MP News: प्यार, तकरार और फिर एक जिंदगी का खौफनाक अंत. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में 33 वर्षीय आंगनवाड़ी सहायिका मनीषा वर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतिका

जानकारी के अनुसार, मनीषा वर्मा पिछले करीब तीन वर्षों से बस चालक मनोज वर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पहले पति से तलाक के बाद मनीषा को मनोज से प्रेम हो गया था. इस रिश्ते को लेकर परिवार में भी विरोध था और मायके वालों ने उससे दूरी बना ली थी. इसके बाद दोनों कोर्ट के आदेश पर पन्ना में एक साथ रह रहे थे.

पहले भी विवादों में रह चुका था रिश्ता

बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. करीब एक वर्ष पहले इस जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कोतवाली थाना के सामने बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए थे. उस समय मामला चर्चा का विषय बना था, हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था. लेकिन अब मनीषा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर इस रिश्ते को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है.

मौत ने खड़े किए कई सवाल

मनीषा की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस मृतिका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. इसके अलावा उसके लिव-इन पार्टनर मनोज वर्मा से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढे़ं- जबलपुर में ‘ट्विशा शर्मा’ जैसा केस, बाथरूम में गिरकर पत्नी की हुई मौत, बेटी के परिजनों ने पति पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

ज़रूर पढ़ें