MP News: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, बिल्डिंग को खाली करवाया गया
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी.
MP News: राजधानी भोपाल में पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. प्रशासन को ई-मेल के जरिए यूनवर्सिटी को उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल में लिखा गया है कि सवा 12 बजे ब्लास्ट करेंगे. वहीं बम से उड़ाने की धमकी के बाद पीपुल्स यूनिवर्सिटी से छात्रों और टीचर्स को बाहर निकाल लिया गया है और पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया गया है.
दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे, अल्लाह हू अकबर
प्रशासन को भेजे गए ई-मेल में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट की बात कही गई है. धमकी देने वाले शख्स ने ई-मेल में लिखा, ‘आपके कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे. सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल लें. अल्लाह हू अकबर. जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल तमिलनाडु से आया था.
ई-मेल में LTTE संगठन का भी जिक्र
पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. वहीं ई-मेल के जरिए पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना मिलने पर बिल्डिंग को खाली करवाकर टीचर्स और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल में LTTE संगठन का भी जिक्र किया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.
बम डिस्पोजल स्क्वॉड कैंपस में कर रहा तलाशी
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही डॉक्टर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकालने का फैसला लिया गया. कैंपस को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है और कैंपस समेत आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पूरी बिल्डिंग की सघन तलासी ले रहे हैं. हालांकि जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी केवल अफवाह थी.
ये भी पढे़ं: MP News: दूसरी महिला से इश्क फरमा रहे थे डॉक्टर साहब! पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, Video वायरल