MP News: गजब ही हो गया! पुलिस ने अपराधियों की जगह जेल में मुर्गा किया कैद, वजह जान घूम जाएगा माथा

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पुलिस ने कैदी की जगह एक मुर्गे को जेल में बंद कर दिया.
Chhatarpur news

हवालात में मुर्गा, छतरपुर

MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस चौकियां कैदियों को बंद करने के लिए नहीं बल्कि मुर्गे पालने के लिए बनाई जाती है. ये सुनकर आप भी हैरान रहो रहे होंगे न, दरअसल खबर ही कुछ ऐसी है. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा पुलिस चौकी इन दिनों अपने अनोखे काम करने के तरीके की वजह से सुर्खियों में है. इस पुलिस चौकी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि जिस जेल में कैदी को बंद होना चाहिए वहां एक मुर्गा बंद है.

सवालों के घेरे में प्रशासन

लॉक-अप के अंदर मुर्गा आराम से टहल रहा है और बाहर से ताला बंद है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए 22 सेकंड के एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘अक्टोहा चौकी का हाल देखिए… यहां एक मुर्गे को लॉक-अप की सैर कराई जा रही है.’

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रात में चिकन पार्टी करने के लिए किसी से एक मुर्गा मंगवाया था. पुलिसकर्मियों ने उसे भागने से रोकने के लिए हवालात में बंद कर दिया. चौकी पर अक्सर रात के समय पार्टियां होती रहती हैं. कल शाम एक व्यक्ति मुर्गा लेकर आया था. यह वही मुर्गा था जिसे अंदर बंद किया गया था.

चौकी प्रभारी ने क्या कहा?

इस मामले पर चौकी प्रभारी ने स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा कि वह मुर्गा एक ग्रामीण का था और रास्ता भटककर चौकी में आ गया था. उसे केवल उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए जेल के अंदर रखा गया था.

ये भी पढ़ेंः Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला को इंदौर हाई कोर्ट ने माना वाग्देवी मंदिर, ASI के सर्वे पर जताया संतोष

ज़रूर पढ़ें