Vistaar NEWS

MP में हाईवे किनारे अस्पताल बनाने पर मिलेगा 30 फीसदी का अनुदान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

hospitals along highways 30 percent subsidy will be provided by mp government cm mohan Yadav announcement

सीएम मोहन यादव का ऐलान, हाईवे किनारे अस्पताल बनाने पर मिलेगा 30 फीसदी अनुदान

MP News: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सेवा प्रकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे. सीएम ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ कार्यकर्ताओं के लिए चिकित्सा परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया. अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य से जुड़े परामर्श डॉक्टरों की टीम देगी इसके लिए बाकायदा प्रदेश कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से परामर्श केंद्र बनाया गया है.

सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

सेवा प्रकल्प कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री मोहन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश में हाईवे के पास अस्पताल बनाने के लिए 30% अनुदान दिया जाएगा. अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार सड़कों का विस्तार हो रहा है. मध्य प्रदेश में चुकी सबसे ज्यादा हाईवे हैं इस वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी स्पीड के कारण बढ़ रही है.

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और मंच से ही CM ने ऐलान कर दिया कि सरकार की कोशिश है कि हाईवे के किनारे ज्यादा से ज्यादा अस्पताल का निर्माण हो ताकि हादसे का शिकार हो रहे लोगों को जल्द और त्वरित बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके. सरकार हाईवे पर ज्यादा से ज्यादा अस्पताल बने इसके लिए काम कर रही है.

कौन-कौन कार्यक्रम में मौजूद रहे?

इसके साथ ही CM ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे.

‘मेडिकल कॉलेज की संख्या 60 होगी’

CM मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा प्रकल्प का शुरू करना हमारे लिए नवीनता और कल्पनाशीलता है. सेवा प्रकल्प हमारे लिए काम करने के लगन का परिचायक है. मध्य प्रदेश का भौगोलिक इलाका बहुत बड़ा है. देश में सबसे तेज गति से मेडिकल कॉलेज खोलने के मामले में मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज ज्यादा से ज्यादा खोलना जरूरी है. आने वाले साल में मध्य प्रदेश में कुल 52 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे. प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को जोड़कर पूरे प्रदेश में लगभग 60 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगी. अगले साल तक हमने 13 आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प किया.

ये भी पढ़ें: भोपाल से डिंडोरी जा रही बस में गूंजी किलकारी! महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ड्राइवर हॉस्पिटल लेकर पहुंचा

CM ने कांग्रेस पर निशाना साधा

CM ने कहा कांग्रेस के समय में मेडिकल कॉलेज की बहुत परेशानियां थी. मेडिकल कॉलेज की परमिशन नहीं मिलती थी. देश की प्रतिभाओं का दुरुपयोग किया जाता था. आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेज का चित्र बदला है. मध्य प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है. एयर एंबुलेंस के जरिए आज लोगों को इलाज करने के लिए बड़े शहरों में भेजा जा रहा है. इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में हादसे का शिकार हो रहे लोगों की मदद करने वालों को राहवीर योजना के तहत प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है.

Exit mobile version