भोपाल से डिंडोरी जा रही बस में गूंजी किलकारी! महिला ने बच्चे को दिया जन्म, ड्राइवर हॉस्पिटल लेकर पहुंचा

MP News: मदनपुर के पास महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई. तीव्र प्रसव पीड़ा के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए बस को तुरंत तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया.
Bhopal to dindori bus woman gives birth to child tendukheda Community Health Center

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से डिंडौरी जा रही बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को स्वास्थ्य केंद्र ले गया. डॉक्यर का कहना है कि जच्चा (महिला) और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

डिंडौरी की रहने वाली है महिला

जानकारी के अनुसार सोमवार (13 अप्रैल 2026) को महिला रेवती उइके (31 साल) अपने परिजनों के साथ भोपाल से डिंडौरी जा रही थी. मदनपुर के पास महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई. तीव्र प्रसव पीड़ा के बीच महिला ने बच्चे को जन्म दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए बस को तुरंत तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया.

स्ट्रेचर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर पीड़िता और बच्चे को ले जाया गया. रात करीब 10.30 बजे जहां डॉक्टर्स और नर्सों ने मां और बच्चे का परीक्षण किया. दोनों सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: शहडोल में गांजा तस्करों को पुलिस से भागने की कोशिश पड़ी भारी, भागते समय कुएं में गिरे, 3 की हुई मौत

अस्पताल प्रंबंधन की निगरानी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि बच्चे का वजन लगभग 3.5 किलो है. डॉक्टर ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं. दोनों को भर्ती किया गया है ताकि बेहतर इलाज मिल सके और निगरानी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला का परिवार मजदूरी करता है. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और बस ड्राइवर का शुक्रिया अदा किया और आभार जताया है.

ज़रूर पढ़ें