टोक्यो में CM मोहन यादव का तिलक लगाकर भव्य स्वागत, लगे ‘जय महाकाल’ के नारे, गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए फूल
CM डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा
CM Mohan Yadav Japan Visit: मध्य प्रदेश में जापान से निवेश लाने के लिए CM डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय विदेश दौरे पर पहुंचे हैं. टोक्यो पहुंचते ही CM मोहन यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्हें तिलक लगाया गया और साफा पहनाया गया. इस मौके पर जय महाकाल के नारे भी लगे. मुख्यमंत्री ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी अर्पित किए.
टोक्यो में CM मोहन यादव
CM मोहन यादव चार दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे हैं. वह टोक्यो पहुंचे तो वहां प्रवासी भारतीयों ने उनका पारंपरिक तरीके स्वागत किया.
बच्ची ने CM मोहन यादव का तिलक लगाकर किया स्वागत.
CM डॉ. मोहन यादव को पहनाया गया साफा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत के दौरान ‘जय श्री राम’, ‘जय महाकाल’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगे.
CM मोहन यादव ने टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.
नमस्ते जापान! CM मोहन यादव ने टोक्यो में नमस्कार कर सबका अभिवादन किया. साथ ही अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें जापान में जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हुआ.
CM मोहन यादव ने प्रवासी भारतीयों के साथ मुलाकात कर फोटो भी क्लिक कराई.
CM मोहन यादव ने की भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात
टोक्यो दौरे के दौरान CM मोहन यादव ने मंगलवार को टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की. इम्पीरियल होटल में हुई इस मुलाकात में दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की. CM मोहन यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो.
उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग
CM मोहन यादव चार दिवसीय जापान दौरे के दौरान निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे. वे यहां उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे. मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे. इसके बाद 1 फरवरी को वापस लौटेंगे.