Indore: इंदौर में घायल भाजपा महिला कार्यकर्ता से अस्पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव, कल हुआ था पथराव
सीएम मोहन यादव
Indore News: इंदौर में कल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए भारी विवाद के बाद चले पथराव में भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान घायल हो गई थीं. जिनके स्वास्थ्य का हाल जानने आज सीएम मोहन यादव इंदौर के शेल्बी अस्पताल पहुंचे हैं.
कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने की थी पत्थरबाजी
शहर में कल कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे. दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और फिर पत्थर चलाए गए. इस पत्थरबाजी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. हालांकि बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और भीड़ का कंट्रोल में किया गया.
पुलिस बैरिकेडिंग के बाद बढ़ा प्रदर्शन
विवाद तब ज्यादा बढ़ गया, जब पुलिस ने बैरिकेडिंग करके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रास्तें में ही रोक दिया. लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा और बढ़ गया. कार्यकर्ता उग्र हो गए. पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका, इसके बाद भी दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया. लेकिन पत्थर से कई लोग घायल हो गए.
कांग्रेस के AI सम्मेलन में किए प्रदर्शन का किया विरोध
भाजपा ने दिल्ली में हुए एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का विराेध किया था. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में इस प्रदर्शन का विरोध किया. इंदौर में भी कांग्रेस कार्यलाय के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी, पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, संतरे और टमाटर एक-दूसरे के ऊपर फेंके.
ये भी पढे़ं- इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल