MP News: सीएम मोहन यादव वडोदरा के इंटरएक्टिव सेशन में होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम सोमवार को भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हैलीपैड पहुंचेंगे. यहां अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद वडोदरा के लिए रवाना होंगे. वडोदरा में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वडोदरा से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9.30 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे.
‘रण उत्सव’ में सीएम शामिल हुए
सीएम मोहन यादव कच्छ के रण उत्सव में शामिल हुए. उन्होंने यहां विश्वस्तरीय टेंट सिटी का दौरा किया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने लिखा कि उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले ‘सिंहस्थ’ में ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी. साथ ही, हमारे प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य करेंगे. इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा एवं किसान भी लाभान्वित होंगे.
जनवरी में दावोस का दौरा किया था
मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. एमपी में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पहले रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें देश-विदेश से निवेशक और उद्योगपति शामिल हुए. इसके साथ अलग-अलग राज्यों इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किए गए. पिछले महीने सीएम स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित ‘वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम’ में शामिल हुए. जहां सीएम ने दुनिया के बड़े-बड़े बिजनेसमैन के साथ संवाद किया.