‘इनके शासन में अन्नदाताओं के साथ अन्याय हुआ’, किसानों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर CM Mohan ने कसा तंज

आज यानी 7 मई 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. कांग्रेसियों ने गुरुवार को आगरा-मुंबई हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में 7 जगहों पर हाईवे जाम किया. इस वजह से कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के […]
Cm mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

आज यानी 7 मई 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. कांग्रेसियों ने गुरुवार को आगरा-मुंबई हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में 7 जगहों पर हाईवे जाम किया. इस वजह से कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई इतना ही नहीं इस प्रदर्शन की वजह से हजारों यात्री घंटों तक सड़क पर फंसे रहे.

सीएम मोहन यादव का बयान

अब इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा ‘कांग्रेस को अपने शासन में किसानों के साथ किए गए अन्याय के लिए माफी मांगना चाहिए. कांग्रेस के शासन में किसानों को न डीजल मिलता था और न ही बिजली. सिंचाई सुविधाओं की उपेक्षा की गई और फसलों के उचित दाम तक नहीं मिलते थे. हमारे किसान वो समय भूले नहीं हैं वो हमेशा याद रखेंगे.’

जीतू पटवारी ने किया था पदर्शन का ऐलान

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा था कि कांग्रेस ने आज सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था. तय समय पूरा होने पर किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क से हट गए और परिवहन चालू हो गया. जीतू पटवारी ने कहा है कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा.

पीछे हटने वाली नहीं है कांग्रेस-जीतू पटवारी

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है अगर सरकार किसानों की मांगो को लेकर सहमत नहीं हुई तो फिर, मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी.

ये भी पढे़ं- उज्जैन में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा! ‘लड्डू-मिठाई’ जैसे कोड वर्ड, व्हाट्सएप चैट से खुली पोल, जानें क्या है मामला

ज़रूर पढ़ें