‘हिंदू कोई धर्म नहीं है…’, दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
MP News: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हिंदू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं. लोगों ने उनके बयान पर नाराजगी जताई है. पुणे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है.
दिग्विजय सिंह ने क्या बयान दिया?
महाराष्ट्र के पुणे में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है. भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं कहा जाना चाहिए बल्कि भारतवर्ष कहना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि भारत एक देश है. भारत के संविधान में लिखा है कि हम भारत के लोग यानी भारत. कांग्रेस नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि जब संविधान में भारत या भारतवर्ष का जिक्र मिलता है तो फिर हिंदू राष्ट्र क्यों कहा जाता है.
#WATCH | Pune, Maharashtra: On his statement on 'Hindu rashtra', Congress leader Digvijaya Singh says, "I said 'Hindu' is not a religion. India is a country. It is written in the Constitution of India – 'We, the people of India that is Bharat…' So, why do we not call it… pic.twitter.com/jjRykYc4px
— ANI (@ANI) February 21, 2026
ये है कांग्रेस नेता का पूरा बयान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है. भारत एक देश है, इसका जिक्र भारतीय संविधान में भी मिलता है. ‘वी द पीपुल ऑफ इंडिया दैट इज भारत’, तो भारतवर्ष क्यों नहीं कहा जाता है. इसे हिंदू राष्ट्र क्यों कहा जाता है. दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाला हर इंसान हिंदू है. भारत एक राष्ट्र है.
टी-20 विश्वकप के बारे में भी की टिप्पणी
टी-20 विश्वकप के बारे में टिप्पणी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पाक क्रिकेटर्स से हाथ मिलाना चाहिए, क्योंकि ये खेल भावना का हिस्सा है. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हाथ ना मिलाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक खेल मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. दोनों टीमों को आपस में सम्मान दिखाना चाहिए.