‘मैं राज्यसभा पहुंचा तो दूसरों की दुकान…’, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (फाइल फोटो)
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सासंद बनने की बात से इंकार किया है. वहीं कई नेताओं का कहना है कि राज्यसभा किसे जाना है? कौन दावेदार है? इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेंगे. इन सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.
सज्जन वर्मा ने क्या कहा?
कलमनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यसभा में जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मन में तो है, खैर अब हम जैसे लोगों को थोड़ा मुश्किल होती है ना, जैसे हम लोग पहुंच जाएं राज्यसभा में जिनका प्रदेश में कांग्रेस के जरिए नेटवर्क है. दूसरे नेताओं की दुकान बंद हो जाएगी.
तीन सीटें खाली हो रही हैं
- मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
- इन सांसदों में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, बीजेपी से डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं.
- इन तीनों सीटों पर 19 जून 2026 को कार्यकाल खत्म हो रहा है.
- दिग्विजय सिंह ने दोबारा राज्यसभा जाने से मना कर दिया है.
कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
जहां एक ओर कांग्रेस से राज्यसभा जाने को लेकर माथापच्ची हो रही है. वहीं दूसरी ओर पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बीजेपी हर जगह तोड़फोड़ का प्रयास करती है.
ये भी पढ़ें: Bhopal: MP में घर का सपना हुआ महंगा, कल से 65 हजार स्थानों पर बढ़ेंगी प्रॉपर्टी की दरें
चुनाव जीतने के लिए कितने सांसदों की जरूरत?
- राज्यसभा सांसद के चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होता है.
- मध्य प्रदेश में 230 सदस्य हैं, जिसमें 163 बीजेपी, 66 कांग्रेस और बीएपी का एक विधायक है.
- राज्यसभा जाने के लिए 58 विधायकों की जरूरत होगी.
- कांग्रेस के 66 विधायकों में से विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं दे पाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उनके वोट देने पर रोक लगा रखी है.
- वहीं, बीना से विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के पाले में नजर आती रही हैं. इन दोनों विधायकों को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस के पास 64 विधायक बचे.