MP News: रीवा में अपराधियों ने उड़ाई कानून की धज्जियां! हथकड़ी पहनने के बावजूद बनवाई रील

गिरफ्तारी के बाद जहां आरोपी के मन में कानून का खौफ होना चाहिए था, वहीं वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देता नजर आया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने हथकड़ी पहन रखी है और वह बड़े आराम से रील बनवा रहा है.
In Rewa, a criminal in handcuffs under police custody got a reel made.

रीवा में पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी पहने हुए अपराधी ने रील बनवाई.

MP News: अपराधी कितने बेखौफ हैं, यह रीवा में जिला बदर के एक आरोपी के वायरल वीडियो से समझा जा सकता है. जिला बदर के एक आरोपी ने ना केवल कानून की धज्जियां उड़ाई, बल्कि पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी लगे हाथों के साथ रील बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करा दी. यह रील उसके ही मोबाइल से ही वायरल हुई है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो में एक पुलिस आरक्षक भी आरोपी के साथ मुस्कुराता हुआ दिखाई के दे रहा है. पुलिस अब यह पता कर रही है कि यह वीडियो किसने बनाया. जानकारी के मुताबिक, सेमरिया थाना क्षेत्र के बुसौल गांव निवासी शिवम सिंह एक आदतन अपराधी है. आरोपी के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं. धारा 327 के अपराध में मंगलवार को सेमरिया पुलिस ने उसे हां गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेशी के लिए ले गई. इसी दौरान उसका यह वीडियो बनाया गया, जो अब वायरल हुआ है. वायरल वीडियो ना के माध्यम से यह भी बताया गया है कि वह जेल की चिंता नहीं करता है.

मुस्कुराहट में छिपे हैं कई सवाल

गिरफ्तारी के बाद जहां आरोपी के मन में कानून का खौफ होना चाहिए था, वहीं वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देता नजर आया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने हथकड़ी पहन रखी है और वह बड़े आराम से रील बनवा रहा है. वीडियो में उसके साथ मौजूद आरक्षक भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जिससे पुलिस और अपराधियों के बीच की सांठगांठ या लापरवाही साफ झलक रही है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है. आरोपी ने ना केवल स्टेटस लगाया बल्कि रील के जरिए अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश की. एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. आरोपी शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ जिला बदर भी पेश हो चुका है. वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘स्टाइपेंड वृद्धि पर 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन’, मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का ऐलान

ज़रूर पढ़ें