MP में भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे; किसानों की परेशानी बढ़ी

भोपाल में लगातार तापमान 40 के पार बना हुआ है. यहां तापमान 43.7 टेंपरेचर दर्ज किया गया है. हालांकि मध्य प्रदेश में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं. आने वाले 24 घंटे में जबलपुर, सागर और भोपाल संभाग में टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
There was also hailstorm along with rain in Morena.

मुरैना में बारिश के ओलावृष्टि भी हुई.

MP News: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गुरुवार को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली है. राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली. इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम में फेरबदल होता रहेगा. पिछले 24 घंटे के अंदर पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश में रेनफॉल दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा बारिश पन्ना में दर्ज की गई.

रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभाग में बारिश की संभावना

भोपाल में लगातार तापमान 40 के पार बना हुआ है. यहां तापमान 43.7 टेंपरेचर दर्ज किया गया है. हालांकि मध्य प्रदेश में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं. आने वाले 24 घंटे में जबलपुर, सागर और भोपाल संभाग में टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

मुरैना में बारिश के बीच अंतिम संस्कार

मुरैना में भी गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है. यहां सड़कों, खेतों और घरों की छतों पर ओले के कारण सफेद चादर चढ़ गई. तेज बारिश ने जहां तापमान को गिराया और लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. जिन किसानों का गेहूं खेतों में ही पड़ा है. उन्हें नुकसान की आशंका है. अचानक बदले इस मौसम ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया, लोग घरों और दुकानों में शरण लेने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बड़े ओले काफी समय बाद देखने को मिले हैं.

मुरैना के माधौपुरा पोस्ट किशनपुर गांव से एक मार्मिक मामला सामने आया है. यहां तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच ग्रामीणों को खेत में दाह संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ं: Jabalpur Bargi Dam Incident: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 लोगों की मौत, 15 को रेस्क्यू किया गया, 29 लोग थे सवार

ज़रूर पढ़ें