दमोह में लोकायुक्त की छापेमारी, पंचायत सचिव को 6000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

MP News: हितग्राही महेंद्र कोष्ठी ने बताया कि पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास के काम से आया था. जिसकी पूरी किस्तें डालने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी. सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ बतौर पहली किस्त 40 हजार रुपये की हितग्राही के खाते में डाली गई.
damoh-lokayukt-raid-panchayat-secretary-caught-with-6000-rupees-bribe

दमोह में लोकायुक्त की छापेमारी

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 1 हफ्ते में सागर लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई हैं. इससे पहले टीम ने जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारियों को 80 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा था. जिसके बाद सोमवार को फिर लोकायुक्त टीम ने तेजगढ़ ग्राम पंचायत के सचिव जुगराज सिंह लोधी को 6 हजार रुपये की घूसखोर लेते रंगे हाथ पकड़ा है.

रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये तय हुई

हितग्राही महेंद्र कोष्ठी ने बताया कि पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास के काम से आया था. जिसकी पूरी किस्तें डालने के एवज में ग्राम पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी. सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ बतौर पहली किस्त 40 हजार रुपये की हितग्राही के खाते में डाली गई. 4 हजार रुपये रिश्वत बाकायदा हितग्राही ने सचिव को दी.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में घर बनाने- बिजली कनेक्शन लेना होगा आसान, लागू होगा सिंगल एजेंसी क्लियरेंस सिस्टम, एक फॉर्म से मिलेंगी सुविधाएं

लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

जब दूसरी किस्त नहीं आई तो सचिव के संपर्क किया तो सचिव बोले पैसा अभी बाकी है. जिससे परेशान होकर बीते कुछ दिनों पहले ही हितग्राही ने सागर पहुंचकर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा कि पंचायत सचिव द्वारा हितग्राहियों को प्रताड़ित कर आवास योजना की किस्त और मजदूरी बिल भुगतान के एवज में मोटी रिश्वत की मांग का दबाव बनाया जा रहा है. जिसकी शिकायत पर आज लोकायुक्त टीम ने छापामारा और सचिव को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल तेजगढ़ थाने में आगे की कार्रवाई चल रही है.

ज़रूर पढ़ें