भोपाल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की MP और CG के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग, नदियों के संरक्षण को लेकर हुई समीक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों राज्यों, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मीटिंग करेंगे. इसमें दोनों प्रदेशों के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
MP CM Dr Mohan Yadav and CG CM Vishnudev Sai met in Bhopal.

भोपाल में MP के CM डॉ मोहन यादव और CG के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात.

MP-CG News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम को राजधानी भोपाल पहुंचे. रक्षा मंत्री मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. वहीं रक्षा मंत्री के साथ मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह के साथ बैठक की. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में नदियों के संरक्षण और मध्य प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा हुई.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें वैदिक घड़ी दी और वैदिक घड़ी के बारे में जानकारी भी दी.

दो राज्यों के साथ बैठक में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों राज्यों, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मीटिंग करेंगे. इसमें दोनों प्रदेशों के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में दोनों राज्यों के कई विकास योजनाओं को लेकर चर्चा होगी.

विधानसभा अध्यक्ष निवास पर कई मंत्रियों की मीटिंग

इसके अलावा भोपाल में रविवार को मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ के तमाम जन प्रतिनिधियों की नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि ये सभी रक्षा मंत्री के साथ दोनों राज्यों की होने वाली मीटिंग में शामिल होंगे.

ज़रूर पढ़ें