MP News: भोपाल में बक्से में मिले युवती के शव के मामले में खुलासा, प्रेमी ने की थी हत्या; आरोपी के परिवार वाले भी शामिल
भोपाल में बक्से में मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
MP News: राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके स्थित कमल नगर में बक्से में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 24 घंटे के अंदर मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 7-8 फरवरी की दरमियानी रात मिसबाह नाम की लड़की की हत्या की गई. 8 फरवरी को शव को वॉटर टैंक में ठिकाने लगाया गया, मर्डर करने वाले आरोपी समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी समीर कमल नगर स्थित ही हाउसिंग बोर्ड के क्वार्टर में रहता है. आरोपी समीर ने ही लड़की की हत्या की है. हत्या के बाद 8-10 घंटे शव को घर पर ही आरोपी ने रखा था. दरअसल लड़की की हत्या गला घोंटकर की गई है. जिसमें आरोपी के परिवारवालों ने शव को बक्सा में बंद कर ठिकाने लगाने में मदद भी की.
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया
घटना में आरोपी की मां, बहन और भाई भी शामिल थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर के अलावा अन्य तीन सहयोगी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में समीर ने बताया कि दोनों की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी. महीनों से लड़की समीर के घर पर लिव इन में रह रही थी. दोस्त कहकर लड़की को समीर घर लाया था. इससे पहले लड़की को समीर होटल और अलग-अलग जगह पर रख चुका है.
लड़की के घर में आने के कारण समीर की अपनी पत्नी से लड़ाई होने लगी. लड़की के घर पर आने के बाद समीर की पत्नी गुस्से में अपने मायके जबलपुर चली गई थी. दरअसल समीर की पहली शादी के बाद उसकी वाइफ उसे छोड़ कर जा चुकी है. फिलहाल दूसरी पत्नी के साथ समीर कमल नगर में रह रहा था, और समीर की प्रेमिका के तौर पर मिस्बाह उसके साथ रहने आई थी.
समीर के शादी से इनकार करने के बाद शुरू हुआ विवाद
लड़की समीर से शादी करना चाहती थी, लेकिन समीर ने शादी करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद घर में विवाद बढ़ता देख समीर ने लड़की की हत्या कर दी. लड़की का नाम मिसबाह है, जो गोंदीया महाराष्ट्र की रहने वाली है. मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ से मामले का खुलासा हुआ है. मृतक लड़की की उम्र 22 वर्ष है. संदेह के आधार पर समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपी समीर ने अपराध स्वीकार किया.
मृतका आरोपी के साथ अक्टूबर 2025 से भोपाल मे कमल नगर स्थिति आरोपी के घर मे लिव इन में रह रही थी. आरोपी एवं मृतिका के मध्य पिछले कुछ समय से वाद विवाद बना हुआ था, आरोपी मृतका को अपने साथ नहीं रखना चाहता था. उससे पीछा छुड़ाना चाहता था. जिस पर मृतका आरोपी से अलग होने के लिये पैसों की मांग करती थी. दिनांक- 7/8 फरवरी की दरम्यानी रात को इसी विवाद के कारण झगड़ा बढ़ जाने पर उसने मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के समय घर में उपस्थित अपने भाई, मां एवं बहन को घटना की जानकारी दी.
सभी आरोपियों के पूछताछ जारी है
आरोपी और उसके परजनों ने मृतका मिसबाह के शव को लोहे की पेटी में रखकर एक दिन घर में छिपाये रखा और अगले दिन शव को ठिकाने लगाने की जगह को तलाश कर रात्री के समय अपनी मां, बहन और भाई के सहयोग से शव को पेटी समेत पास में बने सेप्टिक टेंक मे फेंक देने की बात स्वीकार किया. जिस लोहे की पेटी मे मृतिका का शव रखा गया था उसे जप्त किया गया है. पुलिस और जानकारी जुटाना के लिए फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
- समीर पिता स्वं. इकबाल उम्र- 22 साल निवासी एच 1836 पीले क्वार्टर कमल नगर करोंद, भोपाल.
- साहिल पिता निजामुद्दीन, उम्र 20 वर्ष निवासी एच 1836 पीले क्वार्टर कमल नगर करोंद, भोपाल.
- सायमा, पिता निजामुद्दीन, उम्र 19 वर्ष, निवासी एच 1836 पीले क्वार्टर कमल नगर करोंद, भोपाल.
- शहनाज बी, पति स्व इकबाल वर्तमान पति निजामुद्दीन, उम्र 53 वर्ष, निवासी एच 1836 पीले क्वार्टर कमल नगर करोंद, भोपाल.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana 33st Kist: कल जारी होगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त, ऐसे चेक करें रुपये आए या नहीं