‘न हनुमान जी रहेंगे न ही कसम खानी पडे़गी…’, युवक ने कुएं में फेकी हनुमान प्रतिमा, बोला- बार-बार कसम खाकर हो गया था परेशान

MP News: हनुमान जी की प्रतिमा को कुएं में फेंकने वाले एक 27 साल के हरवंश यादव ने इसके पीछे एक हैरान कर देने वाला तर्क दिया है.
Youth Throws Idol of Lord Hanuman into Well in Shivpuri

शिवपुरी में युवक ने कुएं में फेंकी हनुमान जी की प्रतिमा

MP News: शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ाराई से एक अनोखा मामला सामने आया है. हनुमान जी की प्रतिमा को कुएं में फेंकने वाले एक 27 साल के हरवंश यादव ने इसके पीछे एक हैरान कर देने वाला तर्क दिया है.

हनुमान जी की कसमों से थक गया था

मामले में आरोपी हरवंश यादव ने पुलिस को बताया कि गांव में जब भी किसी भी प्रकार का विवाद होता तो लोग उसे हनुमान जी के मंदिर में ले जाते और उनकी कसम खाने के लिए मजबूर करते थे. शनिवार के दिन भी एक विवाद के बाद उसे मंदिर ले जाकर कसम खिलवाई गई. इसी कारण उसने सोचा कि हनुमान जी को कुएं में फेंक देता हूं तो न हनुमान जी रहेंगे और न ही कोई मुझे बार-बार कसम खानी पड़ेगी.

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, कूड़ाराई में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हनुमान जी की प्रतिमा को किसी ने कुएं में फेंक दिया था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने प्रतिमा को कुएं से बरामद किया. मामले में मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद हरवंश यादव नाम के व्‍यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, दो सौ साल पुरानी हनुमान जी की प्रतिमा अब तक एक मढ़‍िया की तरह स्‍थापित की गई थी. वहीं पर प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाती थी.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

रविवार की सुबह पुजारी को मंदिर के अंदर प्रतिमा नहीं मिली. सिंदूर पास ही बने कुएं में नजर आने लगा, तब कुएं में जाकर देखा तो प्रतिमा कुएं के अंदर पड़ी थी. प्रतिमा को फिर ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया. और पुलिस ने मामले के आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्‍यायालय में पेश किया गया.

ये भी पढे़ं- मुस्लिम शासकों ने मंदिर को मस्जिद में बदला’, भोजशाला विवाद में ASI के वकील ने HC में दिया जवाब

ज़रूर पढ़ें