Vistaar NEWS

Indore: शहर में सख्‍ती के बाद मिला कमर्शियल गैस सिलेंडर का जखीरा, खाद्य विभाग ने जब्त किए गोदाम से 25 सिलेंडर

25 Commercial Gas Cylinders Seized

25 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

Indore News: रसोई गैस को लेकर इंदौर शहर में बने सख्‍त नियमों के और निगरानी के दावों के बीच नगर निगम की संपत्त‍ि पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला है. इसके मिलने के बाद से ही शहर में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, गुरुवार को शहर में खाद्य विभाग की टीम ने नगर निगम के कोठारी मार्केट स्थित महाराजा कॉम्‍प्‍लेक्स में स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए यहां से 25 से अधिक कमर्शियल गैस सिलेंडरों को जब्त किया है. इस पूरी कार्रवाई में सबसे खास बात यह रही कि दुकान पर अवैध कब्जा होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ कार्रवाई करते हुए सिलेंडर का बड़ा जखीरा जब्त किया.

खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

शुरूआती जांच में सामने आया है कि गोदाम भोला नामक एक व्‍यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था. मामले में अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दुकान में बड़ी संख्‍या में कमर्शियल गैस रखे जा रहे हैं. सूचना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अंदर बड़ी संख्‍या में कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए.

भंडारे में उपयोग की आशंका

जानकारी के मुताबिक, 1 जून को इलाके में भव्‍य भंडारे का आयोजन होने वाला है. इस आयोजन के होने पर आशंका जताई जा रही है कि इसी कार्यक्रम में उपयोग के लिए ही यह सिलेंडर एकत्रित किए जा रहे थे. हालांकि फिलहाल विभाग इस बात की जांच कर रहा है और सिलेंडर के भंडारण के लिए गोदाम को और इतने सिलेंडर को वैध अनुमति मिली है या नहीं.

शहर में लागू है सख्‍त नियम

इस पूरी घटना पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जब घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के परिवहन व भंडारण को लेकर सख्‍त नियम लागू किए गए हैं, इसके बाद भी नगर निगम के परिसर में इतने बड़े स्‍तर पर सिलेंडर का जखीरा तैयार हो गया. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस गोदाम में किसी भी तरह की आग या फिर विस्‍फोट हो जाता तो इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था.

दुकान पर पहले से कई शिकायतें

सुत्रों के अनुसार, जिस दुकान में सिलेंडर रखे गए थे, वहां काफी समय से अवैध कब्जे की शि‍कायतें मिल रही है. अब खाद्य विभाग और इससे सं‍बंधित एजेंसियां इस बात की जांच में जुटी है कि सिलेंडर यहा कहां से लाए गए हैं और इनका उपयोग किस उद्देश्‍य के लिए होना था. इसके पीछे किसी संगठित अवैध गैस करोबार का हाथ तो नहीं है.

ये भी पढे़ं- इंदौर में गैस की किल्लत बनी मुसीबत! IET गर्ल्स हॉस्टल में 300 रुपये बढ़ी मेस फीस, बढ़े दामों पर छात्राओं ने जताया विरोध

Exit mobile version